एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबऑर्डिनेट सर्विसेज (ARCSS) द्वारा आरआईसी झालाना, जयपुर में आयोजित सहकार संगम–2026 कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने भाग लिया। इस दौरान सहकारिता से जुड़े कार्मिकों, पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ सार्थक संवाद करते हुए सहकारिता को अधिक सशक्त, पारदर्शी और जनकल्याणकारी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।