चैनपुर: चलो गाँव की ओर: कांग्रेस प्रदेश सचिव चैनपुर के कई गांवों में पहुंचे, सुनी लोगों की समस्याएँ
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी ने चलो गाँव की ओर कार्य क्रम के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक चैनपुर प्रखंड के कंकारी, रजहारा, अदनिया, बसरिया चान्दो , दोकरा, सोकरा का भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क किया । ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई।