किशनगढ़ बास: खैरथल के आयुक्त ने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया, साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | May 21, 2026
नगर परिषद खैरथल आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई संख्या 672 का निरीक्षण किया गया। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान रसोई में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गईं तथा भोजन व्यवस्था की सराहना की गई।आयुक्त ने रसोई परिसर में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।