बांका: प्रो. रामनरेश भगत की स्मृति में द्वितीय पुण्यस्मरण सभा आयोजित, तीन पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
Banka, Banka | Jun 28, 2026 आनंद कॉलोनी स्थित आईडियल एकेडमी सभागार में प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद पुण्यश्लोक प्रो. रामनरेश भगत की स्मृति में द्वितीय पुण्यस्मरण सभा का आयोजन रविवार की सुबह 11 बजे जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन परिवार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित जिले के अन्य लोग शामिल हुए।