बीना: कृषि उपज मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 390 जोड़ों की हुई थी शादी, 182 जोड़ों को मिली राशि; नपा CMO ने दी जानकारी
Bina, Sagar | Jul 5, 2025 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 30 अप्रैल 2025 को कृषि उपज मंडी प्रांगण में 390 जोड़ों के विवाह नगर पालिका के द्वारा कराए गए थे। लेकिन नव विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली राशि नहीं मिलने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया था ।सीएमओ का कहना है कि 182 जोड़ों को राशि मिल चुकी, बाकी जोड़ो को जल्द ही मिलेगी।