भरथना: बकेवर के भीमनगर में बारिश के पानी में उतरे करंट से युवक की हुई मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमनगर में रात्रि में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में करंट उतरने से 24 वर्षीय आकाश पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई। वह तालाब से शौच कर लौटते समय पैर धो रहा था। परिजन उसे 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बकेवर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।