बहरोड़: बहरोड के बर्ड़ोद के पास बड़ा सड़क हादसा: बस से भिड़ी कार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, लोग बाल-बाल बचे
Behror, Alwar | May 1, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के बर्ड़ोद के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसकी पूरी घटना कार में लगे कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अचानक सामने आई बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।