BHU के डॉक्टरों के शोध में पाया गया, खेसारी दाल से न्यूरोलॉजिकल बीमारी का कोई संबंध नहीं, भंडारण और वितरण पर लगा था रोक
Sadar, Varanasi | Sep 26, 2024 वाराणसी। पूर्वांचल सहित बिहार और अन्य कई राज्यों में होने वाले ' खेसारी' दाल पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के न्यूरोलॉजी विभाग ने अपने शोध पर आधारित लघु फिल्म खेसारी 'कल आज और कल' का बुधवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में लोकार्पण किया। इस दौरान देश के कई जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट मौजूद रहे।