BSNL में लोगों का बढ़ा विश्वास, जुलाई से अब तक 12 लाख ग्राहक बढ़े: BSNL उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक
Sadar, Varanasi | Sep 26, 2024 शिवपुरवा में BSNL उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक ए. के मिश्रा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल की 4 जी सेवा जुलाई 2024 से उत्तर प्रदेश में शुरू हुयी है और जनता ने इसे काफी अच्छा रिस्पांस दिया है।