🚨 लखनऊ में इंडिगो विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, 150 यात्री सुरक्षित
#लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 खराब मौसम के दौरान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई।
पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी 150 यात्री सुरक्षित हैं। समय रहते सुरक्षित लैंडिंग होने से बड़ा हादसा टल गया।
विमान ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी और शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। हालांकि, विमान ने करीब 4:05 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।
तकनीकी जांच के चलते विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इसी विमान को 6E6968 के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद जाना था। यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो ने दूसरे विमान की व्यवस्था की, जिससे सभी यात्री करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
क्षतिग्रस्त विमान की इंजीनियरों की टीम जांच कर रही है।
#Lucknow #IndiGo #FlightNews #LightningStrike #LucknowAirport #Patna #Ahmedabad #BreakingNews #UPNews #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Oct 8, 2026