दमोह: आंजनी बेलखेड़ी में दूषित चाय पीने से पिता समेत दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 19, 2026 दमोह जिले के आंजनी बेलखेड़ी गांव में दूषित चाय पीने से विष्णु पटेल और उनके दो बच्चों शिवानी व महेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. यशपाल सिंह के अनुसार दूषित चाय के सेवन से उनकी हालत खराब हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज दिए।