महागामा: सुरनी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती
Mahagama, Godda | Apr 26, 2026 महागामा अनुमंडल के सुरानी मोड़ के नजदीक दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर मेहरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने श्रवण कुमार की हालत काफी चिंता जनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।