बक्सर: बक्सर में शिक्षकों के नियोजन अभिलेखों की होगी निगरानी जांच, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
Buxar, Buxar | Jul 29, 2026 बक्सर जिले के तीन प्रखंडों के नियोजित चिन्हित शिक्षकों के नियोजन और पदस्थापन अभिलेखों की अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जांच करेगा। इसको लेकर डीपीओ स्थापना ने डुमरांव, नावानगर और सिमरी के बीईओ को पत्र जारी कर सभी कागजात 3 दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र मिलने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।