फिरोज़ाबाद: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला ऊदी निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र लायक सिंह की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि ब्रजेश कुमार को अचानक बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर हो गए और दम तोड़ दिया।