सफीपुर: शारदा नहर मोड़ के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में एक शख्स की हुई मौत व तीन लोग हुए घायल
Safipur, Unnao | Mar 24, 2024 शारदा नहर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। बता दें कि हादसे में राजू नाम के शख्स की मौत हुई है। वहीं, तीन घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया था जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।