सफीपुर: बाबा ढाबा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Safipur, Unnao | Mar 23, 2024 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा ढाबे के पास बाइक चालक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने बस को मौके से पकड़ जांच शुरू कर दी।