सफीपुर: पवई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कुएं में पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Safipur, Unnao | Mar 23, 2024 माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी अवधेश पुत्र रामपाल का गांव के कुएं में उतराता हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।