मंदसौर: 11 वर्ष बाद मुनिश्री प्रणम्यसागरजी का मंदसौर आगमन, श्रद्धालुओं का सैलाब
मंदसौर में दिगम्बर जैन मुनि श्री प्रणम्यसागरजी महाराज का 11 वर्षों बाद भव्य मंगल प्रवेश हुआ,महावीर द्वार से तार बंगला मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए,मार्ग रंगोलियों से सजाया गया, प्रवचन में मुनिश्री ने “ऊँ अर्हं नमः” मंत्र व अर्हं योग के माध्यम से आत्मिक शांति का संदेश दिया,