बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली गांव में शुक्रवार शाम महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजन उसे अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया । मृतक महिला के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है ।फर्रुखाबाद के लुकुटपुरा निवासी लालता प्रसाद पुत्र मोतीलाल ने अपनी बहन अनीता (38) उर्फ ज्ञानवती की मौत को लेकर शिकायत की