बुढ़ाना: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के गुर्जर और जाट समाज पर विवादित बयान के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध
बुढ़ाना कस्बे के टीचर कॉलोनी निवासी महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जाट समाज और गुर्जर समाज को लेकर किए गए विवादित बयान को लेकर विरोध प्रकट किया राजकुमार भाटी के मुर्दाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर महिलाओं में ज्योति त्यागी, ज्योति पंवार ,लक्ष्मी बालियान ,शिवानी अंजलि, सविता मुनेश और अनुपम चौधरी मौजूद रही