अररिया: बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने नदी कटाव और धसान क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Araria, Araria | Jun 18, 2026 अररिया जिले में संभावित बाढ़ की चुनौती को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अपर समाहर्ता आपदा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नदी कटाव एवं धसान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।