इगलास। मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को समय करीब दोपहर 3:00 बजे तहसील क्षेत्र के गांव नयाबास में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सतीश कुमार बघेल ने की। अभियान के दौरान बूथवार मतदाता सूचियों की विस्तृत जांच कर मृतक, स्थानांतरित, डबल और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाए गए।