मोहनलालगंज: आईजीआरएस शिकायत का असर: मदापुर मंदिर बस स्टॉप पर अब रुकेंगी रायबरेली-फतेहपुर रूट की बसें
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित मदापुर मंदिर बस स्टॉप पर अब रायबरेली और फतेहपुर रूट की रोडवेज बसें भी रुकेंगी। मुख्यमंत्री जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर कुशमौरा निवासी वीरेन्द्र कुमार अवस्थी की शिकायत के बाद रायबरेली डिपो ने यह निर्णय लिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जांच के बाद सभी चालक-परिचालकों को यात्री के संकेत पर बस रोकने और नियमानुसा