शाहबाद: हरियाली बाजार के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला गंभीर रूप से घायल
शाहाबाद कोतवाली के हाईवे पर हरियाली बाजार के पास तेज रफ्तार कार चालक की आंख लग जाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिल कुमार निवासी मुंडा धामू लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। जयपुर में काम करता है और परिवार के साथ रहता है। अपनी पत्नी आरती को लेकर जयपुर से वापस आ रहा था तभी दुर्घटना हुई।