शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस पर ट्रक ड्रायवर से मारपीट का आरोप, चेकिंग के दाैरान ड्रायवर ने नही रोका था ट्रक
मक्सी थाना पुलिस पर ट्रक ड्रायवर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि ड्रायवर के साथ किसी तरह की मारपीट नही की गई है। ड्रायवर ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। जिस पर चालानी कार्रवाई की गई है। बहरहाल मामले को लेकर ट्रक ड्राइवर क्लीनर और पुलिस अपनी अपनी बात कह रहे हैं। पुलिस ने मारपीट किए जाने से इनकार किया है।