बड़वारा: सकरीगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में लटक रहा ताला, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण
Badwara, Katni | Jun 27, 2026 क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र सकरीगढ़ में आए दिन ताला लटके रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10 बजे बंद अस्पताल का एक वीडियो जारी कर प्रशासन के दावों की पोल खोली है।