अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 12 के में खेत से फसल काटने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने मौके से कारतूस किया बरामद
गांव 12 के में 3 अप्रैल को कृषि भूमि से फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में एक पक्ष के द्वारा अनूपगढ़ पुलिस थाने में मारपीट और फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया गया था। आज सोमवार शाम 5:30 बजे एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान मौके से तीन कारतूस बरामद हुए हैं इनमें से दो कारतूस जिंदा है और एक कारतूस मिस हुआ है।