होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के वीआईपी सर्किट हाउस में घुसा आवारा ऊंट, परिसर में लगे पेड़, पौधों को खाया, वीडियो आया सामने
करीब 5 दिनों से एक आवारा ऊंट पीडब्ल्यूडी ऑफिस, सर्किट हाउस, कमली शाह दरगाह क्षेत्र में घूम रहा है वही आवारा ऊंट ने अब अपना ठिकाना वीआईपी सर्किट हाउस को बनाया है जो मुख्य दरवाजे से होते हुए सर्किट हाउस में घुस गया और वहां लगे पेड़ पौधों को खाने लगा। जिसका वीडियो शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। बतादे सर्किट हाउस में वीआईपी लोग आते रहते हैं।