आगर: आगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
आगर में रविवार दोपहर 12 बजे एकता नगर कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के निवास पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक वानखेड़े ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।