छपरा: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हार्डवेयर व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत
Chapra, Saran | Apr 17, 2026 छपरा से सिवान को जाने वाले रेलखंड पर शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन पार करने के क्रम में 57 वर्षीय भारत यादव का ट्रेन के चपेट में आने से इलाज के क्रम में मौत हो गया. परिवार वालों ने बताया कि गेहूं फसल कटाई को लेकर वह टहलते हुए रेलवे लाइन पार कर रहे थे तब भी ट्रेन के चपेट में आ गए. सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.