राजकीय सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास रतनपुरा में रहने वाली छात्राओं से शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे तहसीलदार मोनिका बंसल ने मुलाकात की। इस अवसर पर तहसीलदार मोनिका बंसल ने पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, अनुशासन, खेल-कूद, स्वावलंबी बनने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त कर उत्साह दिखाया।