बरेली: बरेली में बवाल, बारादरी इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बरेली में बारादरी थाना पुलिस को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आज़ाद हिंदू सेना और कई हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर बारादरी इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठनों का कहना है कि गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना देने वाले गो-रक्षकों और हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश है