सुल्तानगंज: श्रावणी मेला से पहले जर्जर जलमीनार हटाने की कार्रवाई शुरू, डीएम के निर्देश पर चला अभियान
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित कृष्णानंद स्टेडियम के उत्तरी छोर पर बने करीब चार दशक पुराने जर्जर जलमीनार को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीएचईडी द्वारा निर्मित यह जलमीनार लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और हाल ही में इसके कुछ हिस्से के टूटने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया जाता है