मोहनलालगंज: गांधी जयंती पर नगराम थाने में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
नगराम थाने में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था।