महोबा: एआरटीओ कार्यालय का उप परिवहन आयुक्त डी.के. सिंह ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
Mahoba, Mahoba | Oct 29, 2025 उप परिवहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र डी. सिंह ने मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय महोबा का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की जानकारी ली और कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया। सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कम है, जिसे बढ़ाने के लिए जल्द सख्त और व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी