सोनाहातु: मोरहाबादी स्थित इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में झारखंड टूरिज्म की नहीं दिखी ब्रांडिंग
मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में शनिवार को 375 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां काफी संख्या में लोग घूमने और खरीदारी करने आ रहे हैं. इनमें झारखंड टूरिज्म के भी 4 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें ब्रांडिंग के नाम पर झारखंड टूरिज्म गवर्नमेंट ऑफ झारखंड लिखा है। लेकिन स्टॉल में ब्रांडिंग गायब दिखी।