सोनाहातु: तमाड़ में फुटबॉल प्रतियोगिता सह छऊ नृत्य का हुआ आयोजन
तमाड़ प्रखंड की जारगो पंचायत के बुरुसिगु में एकदिनी फुटबॉल प्रतियोगिता सह छऊ नृत्य सहित बुगी बूगी डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्तिक ब्रदर्स मुचीडीह ने एफसी सावडीह को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया गया। छऊ नृत्य का प्रदर्शन बंगाल के उस्ताद सुखदेव रजवार और कृष्णचंद्र महतो ने किया