सोनाहातु: महिला के शव के साथ ग्रामीणों ने की सड़क जाम, सुदेश महतो की पहल पर 4 घंटे बाद हटा जाम
टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बीते सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इसको लेकर शुक्रवार शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिल्ली-बुंडू मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने महिला का शव रखें एम्बुलेंस को सड़क पर खड़ा कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विधायक सुदेश ने ग्रामीणों से बात कर जाम हटवाया।