धमतरी: बेन्द्रा नवगांव में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
कलेक्टर के निर्देशानुसार आज सोमवार राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बेन्द्रा नवगांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमित क्षेत्र में निर्मित अस्थायी ढांचों और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया।