मोहनलालगंज: आदर्श कारागार गोसाईगंज में त्रिवेणी संगम के जल से बंदियों ने किया स्नान, कारागार मंत्री ने किया शुभारंभ
प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विभिन्न जेलों में सजा काट रहे कैदियों के लिए संगम से लाए गए पवित्र जल में स्नान की व्यवस्था की है इसी क्रम में राजधानी के गोसाईगंज स्थित आदर्श जिला कारागार से जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया है। कैदियों की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया गया है।