हल्द्वानी में राहुल राधी के खिलाफ अनुसूचित जाति से जुड़े कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ वक्तव्यों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को जवाहर नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने हल्द्वानी थाने में लिखित तहरीर दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि 29 अगस्त को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 11 अगस्त को आयोजित सफाई कार्यक्रम को लेकर असत्य एवं अपूर्ण तथ्यों के आधार पर अनुसूचित जाति के संबंध में भड़काव पैदा करने वाले वक्तव्य दिए गए तहरीर मिलने के बाद थाना प्रभारी ने वादी अमित कुमार को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए अमित कुमार अपने आरोपों और तहरीर पर कायम रहे उन्होंने कथित वीडियो साक्ष्य भी पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराए एसएसपी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और वादी के बयान के आधार पर नियमानुसार हल्द्वानी थाने में FIR संख्या 297/2026 दर्ज की गई है। मामले में BNS की धारा 196, 294 तथा SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है...