पुष्पराजगढ़: संसद भवन नई दिल्ली में महिला सशक्तिकरण संबंधी बैठक में शामिल हुई शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह मंगलवार 4:00 बजे नई दिल्ली संसद भवन में महिला सशक्तिकरण को लेकर के आयोजित की गई बैठक में सम्मिलित हुई। बैठक में एसिड अटैक एवं यौन हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा प्रभावी सहायता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई