बैराड़: बैराड़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, तहसीलदार अजय परसेडिया ने अवैध खदानों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाने में किया सुपुर्द
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में तहसीलदार अजय परसेडिया ने कस्बा भृमण के दौरान गुरुवार दोपहर 3 बजे लगभग बस स्टैंड के आगे कृषि उपज मंडी के पास से एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को अबैध रूप से खण्डों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।