श्रीडूंगरगढ़: सुरजनसर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना, अतिक्रमण बचाने के आरोप लगाए
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सुरजनसर में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना देते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। यह सड़क नक्कोदेसर से आडसर होते हुए मोमासर और लाछडसर फांटे तक बनाई जा रही है, जो क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजना मानी जा रही है। धरने पर बैठे मुखराम डूडी न