होशंगाबाद नगर: विवेकानंद घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, SDRF जवान तैनात
नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट पर मां नर्मदा के तट पर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे से श्रद्धालुओं का स्नान करने का सिलसिला जारी है दरअसल मां नर्मदा में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर स्नान करने का बड़ा महत्व है आज के दिन मां नर्मदा में स्नान करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।