बारुन: सुन्दरगंज में अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी, खुद हटाएं अवैध कब्जा, वरना चलेगा बुलडोजर
सुन्दरगंज मुख्य मार्ग पर लगातार लग रहे भीषण ट्रैफिक जाम और आम जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी (सीओ) मंजेश कुमार के निर्देशानुसार आज सुन्दरगंज क्षेत्र में लाउडस्पीकर (माइकिंग) के माध्यम से मुनादी कराकर सभी अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।