दमोह: करैया फाटक के पास बाइक और आइशर ट्रैक्टर की भिड़ंत, 3 युवक गंभीर, ड्राइवर केबिन में फंसा
Damoh, Damoh | May 11, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र स्थित करैया फाटक के पास रविवार रात बाइक और आइशर वाहन की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान विजय जनना अहिरवार, गुड्डे अहिरवार और मुलायम अहिरवार के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जबलपुर रेफर किया गया। हादसे में आइशर चालक केबिन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए SDERF टीम पहुंची।