पेशरार: लोहरदगा में शोभायात्रा, माल्यार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा जयंती समारोह, हर वर्ग ने की भागीदारी
लोहरदगा। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को लोहरदगा जिले में प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलेभर में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला। “जय भीम” के नारों से पेशरार प्रखंड क्षेत्र से लेकर भुजननिया गांव और शहर तक पूरा इलाका गूंज उठा।