गढ़वा: गढ़वा में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट वाले चालकों को किया गया जागरूक
Garhwa, Garhwa | Jun 2, 2026 गढ़वा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थानों में बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान पंपलेट वितरित कर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, तेज रफ्तार के खतरे, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम, मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिम तथा गलत दिशा में ड्राइविंग के जानलेवा परिणामों के बारे में बताया