सहजनवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने निष्कासित ई निविदा कर्मी पर जान से मारने की धमकी देने की थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्युत उपकेंद्र सहजनवा के जेई सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नगर के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति केंद्र पर निविदा कर्मी के रूप में कार्य करता था।